Loading...
Loading...
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सौरभ शर्मा करीब 18 महीने की न्यायिक हिरासत के बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। अदालत ने 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर राहत दी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है, करीब 18 महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद सौरभ शर्मा को भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उन्हें 10 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया था। अदालत के निर्देशों के मुताबिक सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुधवार रात करीब 10:20 बजे उन्हें जेल से बाहर निकाला गया। इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर हलचल में आ गया।
बताया गया कि सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के बाद अदालत के आदेश के अनुसार जरूरी कागजात और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। निजी मुचलके की शर्त के पूरे होने पर जेल प्रशासन ने नियमानुसार उनकी रिहाई सुनिश्चित कर दी। बुधवार देर रात वह भोपाल सेंट्रल जेल से बाहर आए ,और फिर चर्चा तेज हो गई।
जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा फरवरी 2025 से न्यायिक हिरासत में थे। इस दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई लगातार अदालत में चलती रही। करीब 18 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है। हालांकि ,यह राहत सिर्फ कानूनी अंतरिम तौर पर मानी जा रही है, इसे मामले का अंतिम निष्कर्ष नहीं कहा जाएगा।
सौरभ शर्मा की रिहाई के बावजूद, संबंधित न्यायिक प्रक्रिया खत्म नहीं हुई है। ट्रायल कोर्ट में आगे भी सुनवाई चलती रहेगी, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क और साक्ष्य पेश करेंगे। अंतिम फैसला अदालत सभी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखकर ही सुनाएगी ,और उसी पर आगे की राह तय होगी।
फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के तहत सौरभ शर्मा जमानत पर रिहा हो चुके हैं , लेकिन मामले का अगला घटनाक्रम अदालत की आगामी सुनवाई पर टिकेगा। ऐसे में इस केस की अगली हर कानूनी कार्रवाई पर लोगों और संबंधित पक्षों की नजर बनी रहेगी। उनकी रिहाई को इस बहुचर्चित मामले में एक अहम कानूनी मोड़ माना जा रहा है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें