Loading...
Loading...
अमेरिकी अदालत के 9,030 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ Meta अपील करेगी। जानें बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस बड़े मामले की पूरी जानकारी।
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य की एक अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta पर 942 मिलियन डॉलर (करीब 9,030 करोड़ रुपये) का जुर्माना ठोंक दिया है। कोर्ट ने कहा कि कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों और किशोरों की मानसिक सेहत और उनकी सुरक्षा पर नकारात्मक असर डाल रहे थे, या यूँ कहें कि हालात और बिगाड़ रहे थे । इस फैसले के बाद Meta ने भी साफ किया कि वह इस आदेश को लेकर अपील करेगी, यानी कानूनी लड़ाई आगे बढ़ेगी। वहीं विशेषज्ञ इसे सोशल मीडिया कंपनियों के लिए एक बड़ा कानूनी संदेश के रूप में देख रहे हैं।
Meta ने अदालत के फैसले से असहमति जताते हुए कहा कि कंपनी लगातार उपयोगकर्ताओं की safety बढ़ाने के लिए नए सुरक्षा फीचर और तकनीकी उपाय लागू कर रही है। कंपनी का कहना है कि इंटरनेट पर मौजूद हर तरह की गलत गतिविधियों को पूरी तरह रोकना आसान नहीं होता। लेकिन इसके बावजूद, Meta ने कहा है कि वह अदालत के आदेश के खिलाफ कानूनी अपील दायर करेगी।
मुकदमे में आरोप था कि Meta ने ऐसे एल्गोरिदम तैयार किए, जिनसे बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की लत बढ़ी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक इससे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ीं और प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को समय रहते प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया गया। दो चरणों में चली सुनवाई के बाद अदालत ने कंपनी पर कुल 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।
अदालत ने निर्देश दिया कि जुर्माने में से 420 मिलियन डॉलर (करीब 3,993 करोड़ रुपये) बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य उपचार पर खर्च किए जाएं। बाकी राशि अगले पांच साल में जागरूकता अभियान, स्क्रीनिंग सेवाएं, रोकथाम कार्यक्रमों और ऑनलाइन सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने वाले प्रयासों पर लगाई जाएगी।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले के बाद अमेरिका के दूसरे राज्यों में भी सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई तेज़ हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो Meta सहित दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा, डेटा संरक्षण और एल्गोरिदम की जवाबदेही को लेकर नियम और ज्यादा सख्त किए जा सकते हैं।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें