दिवाली पर मिठाई और चॉकलेट की दुकानों में रौनक है। बाजार में जहां काजू कतली और ड्रायफ्रूट मिठाइयों की मांग बनी हुई है, वहीं चॉकलेट गिफ्टिंग का चलन भी बढ़ रहा है।
Indore News: दिवाली पर मिठाई और चॉकलेट की दुकानों में रौनक है। बाजार में जहां काजू कतली और ड्रायफ्रूट मिठाइयों की मांग बनी हुई है, वहीं चॉकलेट गिफ्टिंग का चलन भी बढ़ रहा है। इसी बीच इंदौर में एक खास चॉकलेट मिठाई चर्चा में है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए प्रति किलो रखी गई है। इस प्रीमियम मिठाई को प्योर बेल्जियन चॉकलेट, वियतनाम की फ्लेवर्ड कॉफी और हेजलनट से तैयार किया गया है। इसकी खासियत है कि इसके ऊपर असली सोने की पतली परत यानी गोल्ड लीफ लगाई गई है। इसे खास मेहमानों, बिजनेस क्लाइंट्स और करीबियों को प्रीमियम गिफ्ट देने के लिए सीमित मात्रा में बनाया गया है।
इस चॉकलेट मिठाई को तैयार करने वाली निधि शर्मा के मुताबिक, इसकी खासियत इसका फ्लेवर और गोल्डन फिनिश है। इसे प्योर बेल्जियन चॉकलेट से बनाया जाता है। इसमें वियतनामी कॉफी का फ्लेवर और हेजलनट मिलाया जाता है। इसके बाद चॉकलेट पर असली सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है, जो इसे खास और आकर्षक लुक देती है। निर्माता के मुताबिक, इसे तैयार करने में पाम ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
निधि शर्मा ने बताया कि हर बार चॉकलेट में कुछ नया करने की कोशिश की जाती है। दिवाली और फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस बार गोल्ड कोटेड चॉकलेट तैयार की गई है। इसे प्रीमियम गिफ्टिंग के ट्रेंड और खास ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कस्टमाइज्ड चॉकलेट सीमित मात्रा में तैयार की गई है और इसकी कीमत 20 हजार रुपए प्रति किलो है। निर्माता के अनुसार, ग्राहकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)