खरगोन के भीकनगांव में पुलिस ने कपास के खेत से गांजे के 36 हरे पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 32 किलो और कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

Khargone News: जिले के भीकनगांव में पुलिस ने कपास के खेत में उगाए जा रहे गांजे के 36 हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त पौधों का कुल वजन 32 किलो और अनुमानित कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। भीकनगांव थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लछौरा गांव में मेहताप के खेत पर कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेत पर दबिश दी और मौके से गांजे के सभी 36 पौधे जब्त कर लिए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसपी रवींद्र वर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी केतन अडलक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)