आस्था और साहस की मिसाल पेश करते हुए झारखंड के दो भाई अंकित कुमार साहू और सौरभ स्केटिंग के जरिए तीर्थयात्रा पर निकले हैं।

Khagone News: आस्था और साहस की मिसाल पेश करते हुए झारखंड के दो भाई अंकित कुमार साहू और सौरभ स्केटिंग के जरिए तीर्थयात्रा पर निकले हैं। दोनों ने छह महीने में करीब 10,500 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। शुक्रवार सुबह वे खरगोन जिले के पीपलगोन होते हुए सनावद पहुंचे।
दोनों भाई रोजाना करीब 70 से 80 किलोमीटर स्केटिंग करते हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद उनका अगला पड़ाव उज्जैन है, जहां वे महाकाल के दर्शन करेंगे। उनका लक्ष्य चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और पांच केदार की यात्रा पूरी करना है।
अंकित और सौरभ ने स्केटिंग की ट्रेनिंग खुद ही ली है। यात्रा के दौरान स्थानीय लोग चाय-नाश्ता, फल और ठंडा पानी देकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। वहीं, होटल संचालक भी ठहरने और अन्य सुविधाओं में सहयोग कर रहे हैं।
अंकित ने बताया कि वह झारखंड के पहले ऐसे युवक हैं, जो स्केटिंग के माध्यम से तीर्थयात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के जरिए दोनों भाई आस्था, साहस और भाईचारे के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देना चाहते हैं। लंबी दूरी को स्केटिंग से तय कर रहे दोनों भाइयों का सफर लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)