बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मप्र शासन के मंत्रियों और उद्योगपतियों के साथ 'अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का दीप प्रज्वलित के शुभारम्भ किया
-3.jpg&w=3840&q=75)
Indore News: मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, प्रदेश के अन्य मंत्रियों और उद्योगपतियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉन्क्लेव में आधुनिक शहरों के निर्माण, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है।
कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नए दौर और बदलते समय में शहरी विकास की चुनौतियां महत्वपूर्ण हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का मतलब केवल मकान बनाना नहीं है, बल्कि उद्योग, निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा सहित सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाना भी है। शहरी विकास की योजनाओं में इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी है।
कॉन्क्लेव में प्रशासनिक अधिकारियों, निवेशकों और शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों की भागीदारी है। मुख्यमंत्री शहरी परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शहरों के सुनियोजित विकास, मास्टर प्लान, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और छोटे शहरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।
कॉन्क्लेव में डिजिटल गवर्नेंस, GIS तकनीक और जल सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीन बॉन्ड, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), सौर ऊर्जा और कचरे से ऊर्जा बनाने की योजनाओं पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम में आवास, शहरी पुनर्विकास और विकास गलियारों से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कॉन्क्लेव में सामने आने वाले सुझाव और निवेश प्रस्ताव मध्य प्रदेश के शहरों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और विकास को किस तरह गति देते हैं।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)