इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र की राजकमल रेसीडेंसी स्थित एक फ्लैट में बिजली कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिला।
.jpg&w=3840&q=75)
Indore News: गांधी नगर क्षेत्र की राजकमल रेसीडेंसी स्थित एक फ्लैट में बिजली विभाग के कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 12 घंटे पुराना होने की आशंका है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में निर्मल के शरीर पर चोट के हल्के निशान मिले हैं। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
निर्मल मूल रूप से बागड़दा, एरोड्रम क्षेत्र का निवासी था और बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, वह राजकमल रेसीडेंसी में रहने वाली एक महिला का परिचित था। महिला अपने पति से अलग रहती है।
सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में निर्मल बिल्डिंग में पीछे के रास्ते से आता दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में फ्लैट में रहने वाली महिला से भी पूछताछ की जा रही है।
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और महिला मित्र से पूछताछ जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
निर्मल के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मौत का कारण सामने नहीं आया है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)