Loading...
Loading...
Indore Elephant Attack: इंदौर के राजनगर में हाथी को गुड़ खिलाना 49 वर्षीय ऑटो चालक को भारी पड़ गया। अचानक भड़के हाथी ने चालक को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और सीने पर पैर रख दिया। गंभीर रूप से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Indore Elephant Attack: इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया, जहां हाथी को गुड़ खिलाना एक 49 वर्षीय ऑटो चालक को भारी पड़ गया। हाथी ने अचानक ऑटो चालक को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर पैर रख दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जैन समाज के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ साधु उज्जैन से हाथी लेकर इंदौर आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद हाथी राजनगर क्षेत्र में पहुंचा था।
इसी दौरान 49 वर्षीय ऑटो चालक विजय पिता लक्ष्मणराव होलकर हाथी को गुड़ खिलाने लगा। इसी बीच अचानक हाथी भड़क गया और उसने विजय को अपनी सूंड में लपेट लिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया और सीने पर पैर रख दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह विजय को हाथी से दूर किया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाथी के अचानक भड़कने और ऑटो चालक पर हमला करने की घटना दिखाई दे रही है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अब CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाथी को सार्वजनिक क्षेत्र में लाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। हादसे के पीछे किसी तरह की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें