AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सरकारी अधिकारियों, शासकीय कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
Indore News: AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सरकारी अधिकारियों, शासकीय कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने कृषि विभाग के उप संचालक की शिकायत पर ‘कृषि क्रांति’ नाम से संचालित सोशल मीडिया पेज के एडमिन के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, कलेक्ट्रेट स्थित उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय के अधिकारी संदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पेज के एडमिन ने AI टूल की मदद से शासकीय कर्मचारियों, सरकारी दफ्तरों और उनकी कार्यप्रणाली से जुड़े भ्रामक और मानहानिकारक वीडियो तैयार किए। इन वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया।
शिकायत के अनुसार, वीडियो में कुछ अधिकारियों से मिलते-जुलते चेहरे डीपफेक तकनीक के जरिए तैयार किए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए गए। उप संचालक ने स्पष्ट किया कि इन वीडियो का कृषि विभाग से कोई संबंध नहीं है। उनका आरोप है कि इनसे जनता को भ्रमित करने और सरकारी कामकाज को लेकर गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई।
शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो के URL, डिजिटल रिकॉर्ड, IP लॉग्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(1) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस वीडियो के स्रोत और उन्हें अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)