Loading...
Loading...
FARMERS PROTEST: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच सरकार एक्टिव हो गई है। किसानों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई गई है और मूंग उपार्जन सीमा बढ़ाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान से भी अनुरोध किया गया है।
FARMERS PROTEST: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल किसान आंदोलन लगातार जारी है। मूंग की सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर चल रहे इस आंदोलन में किसान बढ़-चढ़कर अपनी मांगे रख रहे हैं। इस बीच सरकार ने किसानों की मांगों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की जायज मांगों को लेकर गंभीर है और जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
किसानों से बातचीत के लिए बनी कमेटी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से लगातार संवाद बनाए रखने के लिए चार मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और राकेश सिंह शामिल हैं। कमेटी ने किसान संगठनों से बातचीत भी की है और सरकार का कहना है कि सभी मुद्दों का हल आपसी चर्चा से निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान भी जरूरी है और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग
किसानों की प्रमुख मांगों में मूंग की सरकारी खरीदी की सीमा बढ़ाना भी शामिल है। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस पर जल्द सकारात्मक निर्णय होगा, जिससे ज्यादा किसानों को सरकारी खरीदी का लाभ मिल सके।
सरकार का कहना है कि किसानों की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और जल्द ही कई मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।FARMERS PROTEST:
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!

हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें