मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को बड़वानी दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Badwani News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को बड़वानी दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री शरद पूर्णिमा के अवसर पर कलाल्दा स्थित गायत्री धाम और ग्राम अजगरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।
शनिवार दोपहर कलेक्टर जयति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हेलिपैड, वीआईपी रूट, पार्किंग, सुरक्षा घेरा, प्रवेश और निकास द्वार तथा विश्राम स्थल की तैयारियां देखी गईं।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचने तथा सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात सुचारु रखने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।
इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक योजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा, जबकि पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ग्राम अजगरिया में सामाजिक विषयों पर आधारित संध्याकालीन कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां विश्वास शिविर और स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाएंगे। प्रशासन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटा है।
.jpg&w=3840&q=75)

.jpg&w=3840&q=75)