Loading...
Loading...
Ratlam Murder Case: रतलाम में शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मोगरी से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Ratlam Murder Case: रतलाम। रतलाम के लक्ष्मणपुरा इलाके में दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में हुई कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कपड़े धोने की मोगरी से हमला कर दिया। फिर गंभीर रूप से घायल युवक को पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज और फिर इंदौर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के तहत, मृतक की पहचान 30 वर्षीय विमल महावार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 2 बजे विमल और उसके बड़े भाई त्रिलोकचंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि त्रिलोकचंद ने गुस्से में कपड़े धोने की मोगरी से उसके सिर पर वार कर दिया।
शोर सुनकर घर में मौजूद लकवाग्रस्त मां ने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से विमल को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच शराब पीने के बाद अक्सर झगड़े होते रहते थे। परिवार में दोनों भाई और उनकी लकवाग्रस्त मां साथ रहते थे। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। विमल अपनी मां की देखभाल करता था, जबकि बड़ा भाई लोहे के सरिये लगाने का काम करता है।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर से हमला करने में इस्तेमाल की गई मोगरी और खून के निशान मिले हैं। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला शराब के नशे में हुए विवाद का सामने आया है। आरोपी भाई घायल को अस्पताल भी लेकर गया था। उसके इंदौर से लौटने के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें