Loading...
Loading...
Kanwar Yatra 2026: सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर-खंडवा मार्ग पर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रशासन ने वैकल्पिक रूट भी तय किया है।
Kanwar Yatra 2026: इंदौर। सावन के महीने में कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने इंदौर-खंडवा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए की गई है।
बता दें कि, कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा के आदेश के मुताबिक, 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक इंदौर-खंडवा मार्ग पर ट्रक और दूसरे भारी वाहन नहीं चल सकेंगे। यह प्रतिबंध रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
इस दौरान इंदौर से खंडवा और खंडवा से इंदौर की तरफ आने-जाने वाले सभी भारी वाहनों को इस रास्ते पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हल्के वाहनों की आवाजाही पर इस आदेश में कोई प्रतिबंध नहीं बताया गया है।
इसके साथ ही प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किया है। प्रतिबंध के दौरान वाहन तेजाजी नगर – राऊ गोल चौराहा – एबी रोड – मानपुर – बलवाड़ा – देशगांव होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों से अपील की है कि वे इसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें, ताकि प्रतिबंधित रस्ते पर ट्रैफिक का दबाव न बढ़े।
व्यवस्था को लागू कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस और संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित रास्तों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासन ने भारी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही सीमित रखने से उनकी यात्रा ज्यादा सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!

हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें