Loading...
Loading...
Dhar News: धार जिले के धामनोद में नाबालिग लड़की को कथित तौर पर 50 हजार रुपये में एक व्यक्ति को सौंपने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे करीब दो महीने तक घर में बंधक बनाकर रखा और यौन शोषण किया।
Dhar News: धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले ने सभी को झकझोर दिया है। एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को कथित तौर पर 50 हजार रुपये के लिए एक अधेड़ व्यक्ति को बेच दिया। जिसके बाद आरोपी नाबालिग को अपने घर लेकर आया और उसके साथ करीब 2 महीने तक यौन शोषण करता रहा।
सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग करीब दो महीने तक आरोपी के कब्जे में रही। 26 अप्रैल से 26 जून के बीच आरोपी ने उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार डर और दबाव में रही, उसने वहां से निकलने की भी कोशिश की। जिसके बाद करीब दो महीने बाद उसे आरोपी के घर से बाहर निकलने का मौका मिला।
बता दें, 26 जून की सुबह करीब 11 बजे नाबालिग किसी तरह आरोपी के घर से निकलने में कामयाब हो गई। वहां से भागने के बाद वह बस स्टैंड पहुंची। वह घबराई हुई थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि आगे कहां जाए। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। पीड़िता ने युवक को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया और मदद की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की स्थिति को देखते हुए युवक संदीप उसे अपने साथ गुजरात के चोटिला गांव ले गया। वहां उसने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद धामनोद थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में नाबालिग की मां और उसे कथित तौर पर खरीदने वाले आरोपी पुरुषोत्तम पाटीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हमारे साथ जुड़ें
ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें और हमारे कम्युनिटी का हिस्सा बनें।
फॉलो करें